MI vs LSG: मुंबई की 10वीं हार, लखनऊ ने 18 रनों से चटाई धूल; नमन और रोहित की पारी पर फिरा पानी
IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 214 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई की टीम 196 रन ही बना सकी.
MI vs LSG Full Highlights: लखनऊ ने मुंबई को 20 रन से हराया
आईपीएल 2024 के अपने आखिरी मैच में भी मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हरा दिया. वानखेड़े में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 214 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई की टीम 196 रन ही बना सकी. मुंबई की यह 10वीं हार है. वहीं लखनऊ की सातवीं जीत है. मुंबई के लिए नमन धीर ने 28 गेंद में 62 और रोहित शर्मा ने 38 गेंद में 68 रन बनाए. हालांकि, ये जीत के लिए काफी नहीं रहे. लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई और नवीन उल हक ने दो-दो विकेट झटके.
MI vs LSG Live Score: मुंबई को 6 गेंद में चाहिए 34 रन
इस मैच में अब लखनऊ की जीत लगभग तय हो गई है. मुंबई का स्कोर 19 ओवर के बाद 5 विकेट पर 181 रन है. नमन धीर 24 गेंद में 49 रनों पर हैं. वह 4 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं. वहीं ईशान किशन 14 गेंद में 14 रन पर हैं.
MI vs LSG Live Score: मुंबई को 12 गेंद में चाहिए 52 रन
इस मैच में अब लखनऊ की जीत लगभग तय हो गई है. मुंबई का स्कोर 18 ओवर के बाद 5 विकेट पर 163 रन है. नमन धीर 19 गेंद में 34 और ईशान किशन 13 गेंद में 13 रन पर हैं. मुंबई को अब आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 52 रन बनाने हैं.
MI vs LSG Live Score: मुंबई का स्कोर 149/5
17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 विकेट पर 149 रन है. मुंबई को अब 18 गेंद में जीत के लिए 66 रन बनाने हैं. नमन धीर 14 गेंद में 25 और ईशान किशन 11 गेंद में 9 रन पर हैं. नमन 3 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं. हालांकि, मैच अब मुंबई की पकड़ से दूर चला गया है.
MI vs LSG Live Score: मुंबई का स्कोर 135/5
16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 विकेट पर 135 रन है. मुंबई को अब 24 गेंद में जीत के लिए 80 रन बनाने हैं. नमन धीर 9 गेंद में 13 और ईशान किशन 10 गेंद में आठ रन पर हैं. मैच अब पूरी तरह से लखनऊ की पकड़ में है
Post a Comment